फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़-मथुरा रोड का निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
तालानगरी से कान्हानगरी तक का सफर जल्द ही सुगम हो जाएगा। अलीगढ़-मथुरा मार्ग (एसएच-80) को 400 करोड़ रुपये की लागत से फोरलेन में बदला जा रहा है। निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है, इगलास से पास सड़क को चौड़ा किया जा रहा है।
विज्ञापन




50 किमी लंबी इस सड़क के 27.80 किमी हिस्से को 10 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है। इसके लिए 92.85 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी हो चुकी है। इस सड़क को सात से बढ़ाकर 10 मीटर तक चौड़ा किया जा रहा है।

बाद में इसको 21 मीटर तक चौड़ा कर फोरलेन बनाने का प्रस्ताव है, जिसमें डिवाइडर, ढाई मीटर फुटपाथ, नाले और हरित पट्टिका भी बनाई जाएगी। निर्माण पूरा होने के बाद अलीगढ़ से मथुरा, वृंदावन और भरतपुर (राजस्थान) तक की यात्रा सुगम होगी। यह सड़क मथुरा-बरेली हाईवे को भी जोड़ेगी। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन संजीव पुष्कर ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें