फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं नेशनल रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आज से

Sat, 05 Nov 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
21वीं नेशनल रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आज से - फोटो : Rupesh
विज्ञापन
21वीं नेशनल रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता 2016-17 शनिवार सुबह शुरू हो रही है। मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा और जिलाधिकारी राजमणि यादव सुबह 11 बजे इसका शुभारंभ करेंगे। सीडीओ एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के चेयरमैन डीएस सचान ने मैरिस रोड स्थित होटल पाम ट्री में शुक्रवार दोपहर मीडिया से कहा कि रोड और लोकेशन मई में ही फाइनल हो गई थी, तभी साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने प्रतियोगिता कराने की हामी भरी।
विज्ञापन

सीएफआई और स्थानीय अधिकारियों ने बेहद कड़ी मेहनत करने के बाद ये आयोजन कराया है। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा, मंडलीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, खेल अधिकारी मंजूर अली, एएमयू जिम्नेेजियम कोच मजहर उल कमर, यूपी एथलेटिक संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी, जिला विज्ञान क्लब के जिया अहमद ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
जिसमें कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल, पाम ट्री होटल, डीपीएस, एलाना ग्रुप, रॉयल रेजीडेंसी, कलावती होटल, रुबी होटल, आरएमआई ग्रुप सहित शहर के सभी खेल प्रेमियाें ने बढ़चढ़ कर हर तरह का सहयोग किया है। भुकरावली के गांव प्रधान सोमवीर सिंह के साथ चिकावली, उदला, गहलोतपुर के प्रधानों ने रोड के दोनों ओर सजावट करने के साथ ही अपने गांव से 10-10 वालिंटियर भी तैनात किए हैं, जो प्रशासन की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन

भुकरावली से पल्लासल्लू तक जीटी रोड को चमका दिया गया है। दोनों ओर विशेष साफ-सफाई हुई है। देर शाम यहां का नजारा देखने लायक होगा। सीडीओ के साथ मौजूद सीएफआई से जुड़े हुए अर्जुन अवार्डी साइकिलिस्ट अमर सिंह, सीएफआई के अधिकारी वीएन सिंह और आयोजन सचिव कन्हैया गुर्जर भी मौजूद रहे और आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। 
समापन पर आ सकते हैं सीएम अखिलेश यादव
सीडीओ एवं प्रतियोगिता आयोजन समिति के चेयरमैन डीएस सचान ने कहा है कि जिला प्रशासन ने शासन से वार्ता कर 21वीं नेशनल रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता के समापन के मौके पर 8 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आमंत्रण भेजा है।
तारीख और समय मुख्यमंत्री सचिवालय को तय करना है। सब कुछ ठीक रहा तो सीएम अखिलेश यादव खुद ही इस प्रतियोगिता का समापन करेंगे। क्योंकि ये प्रतियोगिता पहली बार यूपी में हो रही है और सीएम खुद ही साइकिलिंग को बढ़ावा दे रहे हैं। इसलिए समय मिलने पर वह आ सकते हैं। इसके साथ ही खेल मंत्री राम सकल गुर्जर और खेल निदेशक आरपी सिंह भी समापन समारोह में आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें