फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसवी कॉलेज में होगा जिले का पहला इंडोर स्टेडियम

विज्ञापन
विज्ञापन
इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कॉलेज से खिलाड़ी निकालने और आगे बढ़ाने की दिशा में एसवी कॉलेज ने बड़ी पहल की है। यह पहला कॉलेज है, जहां इंडोर स्टेडियम बनेगा। एक छत के नीचे बैडमिंटन, कबड्डी, बास्केटबाल, खो खो, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस समेत कई खेलों का प्रशिक्षण मिलेगा। दर्शकदीर्घा का भी इंतजाम होगा। इस इंडोर स्टेडियम के निर्माण में 50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है।


आजादी से एक साल पहले वर्ष 1947 में एसवी कॉलेज की स्थापना हुई थी। कॉलेज में 23 अलग-अलग विषयों के विभाग हैं। 16 स्नातकोत्तर व 7 स्नातक स्तर पर पाठ्यक्रम हैं। साथ ही खेलकूद मैदान है और बास्केटबाल कोर्ट भी है। इस कोर्ट पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं भी हो चुकी हैं, लेकिन कई वर्षों से बास्केटबाल कोर्ट की स्थिति बेहद खराब हो गई। बरसात के दिनों में यह तालाब बन जाता है। खिलाड़ियों की परेशानी को देखते हुए कॉलेज प्रबंध समिति ने एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मल्टीपर्पज इंडोर स्टेडियम बनाने का फैसला लिया। इंडोर स्टेडियम का निर्माण चल रहा है। ओपन बास्केटबाल कोर्ट भी होगा। बॉकी आउटडोर खेल के लिए जमीन समतल बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडोर स्टेडियम के लिहाज से एसवी कॉलेेज जिले में पहला कॉलेज बन रहा है। इस स्टेडियम में कई खेल एक साथ खेले जा सकेंगे। खिलाड़ियों और दर्शकों की सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। निर्माण कार्य में 50 लाख रुपये से ज्यादा खर्च होने की संभावना है।
- डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय, प्राचार्य, एसवी कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें