न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एसवी कॉलेज में इग्नू अध्ययन केंद्र दोबारा शुरू हो गया है। इग्नू ने शिकायत के आधार पर इस केंद्र को बंद कर दिया था। अध्ययनरत जिन छात्र/छात्राओं को दूसरे केंद्र पर स्थानांतरित कर दिया था, उन्हें फिर केंद्र से संबद्ध कर दिया गया है।
पूर्व प्राचार्य डॉ. गोपाल बाबू, केंद्र समन्वयक डॉ. अनिल कुमार, प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने केंद्र के शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।