न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अफसरों की अनदेखी के चलते महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम दयनीय हालत में पहुंच गया है। जिम की फर्श उखड़ गई है। बॉक्सिंग रिंग व बास्केटबॉल कोर्ट की स्थिति और भी बुरी है।
जिम हॉल में फर्श उखड़ने से खिलाड़ियों को असुविधा का सामना करना पड़ा रहा है। अक्सर खिलाड़ी चोटिल हो जाते हैं। वहीं, जिम में अत्याधुनिक मशीन का भी अभाव है। हजारों रुपये की लागत से बना बॉक्सिंग रिंग देखरेख के अभाव में बदहाल हो चुका है। रिंग की छत जर्जर हो चुकी है। यही हाल बास्केटबॉल कोर्ट का भी है, जहां फर्श की प्लास्टर उखड़ चुकी है।
खिलाड़ियों के जूते उखड़ चुकी फर्श में फंस जाते हैं। ऐसा नहीं है कि इस असुविधा अफसर अंजान हैं। मैदान में पानी न लगने से घास सूख चुकी है। उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी का कहना है कि जिम के सुंदरीकरण के लिए जल्द ही काम शुरू होने वाला है।