फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में छपी खबर स्वास्थ्य बैठग में बनी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अमर उजाला के 7 अप्रैल के अंक में नगर निगम के पानी से डायरिया फैलने की खबर प्रकाशित होने के बाद रविवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जिला महिला अस्पताल के सभागार में हुई बैठक में भी यह मुद्दा गूंजा। बैठक में सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल सहित अन्य वक्ताओं ने भी इस पर सहमति जताई कि बिना साफ पानी की आपूर्ति के जन स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा जन स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी विचार किया गया।

‘हर व्यक्ति को हर जगह हेल्थ केयर मिले’ की थीम पर पर हुए कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने नवजात शिशुओं और गर्भवती महिलाओं की देखरेख की जरूरत पर बल दिया। उन्होंने महिला अस्पताल की इमरजेंसी में नवजात शिशु की माता को बेबी केयर किट भी भेंट की। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने कहा कि वैक्टर जनित रोग मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने पानी से फैल रहे डायरिया पर चिंता जताई और आशा की कि नगर निगम जल्द ही इस स्थिति को नियंत्रित कर लेगा। एसीएमओ डॉ. पीके शर्मा ने नवजात शिशु को स्तनपान के फायदे बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के सफाई कर्मी संजय को अच्छे कार्य के लिए पुरस्कृत किया गया। यूनिसेफ के आसिफ ने हाथ धोने के तरीके बताए। इस अवसर पर डॉ. रामकिशन, डॉ. यशपाल रावल, डॉ. रामबिहारी, मधु, राजीव, डॉ. दुर्गेश, डॉ. एसए खान, शरद गुप्ता, डॉ. जेपी शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें