फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी, बीए व बीकॉम में प्रवेश के लिए 28 छात्र मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के बीएससी, बीकॉम एवं बीए की प्रवेश परीक्षा में करीब 29 हजार 493 अभ्यर्थी शामिल हुए। अलीगढ़ के अतिरिक्त लखनऊ, श्रीनगर, पटना, कोलकाता, कोझीकोट एवं गुवाहटी में में प्रवेश परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया गया। कुल 34555 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

पहली पाली में बीएससी (आनर्स) तथा बीकॉम (आनर्स) की प्रवेश परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे के बीच आयोजित किया गया। बीएससी की प्रवेश परीक्षा के लिए 17132 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें 14544 अभ्यर्थी शामिल हुए। 2591 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए एएमयू में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे जबकि दूसरे शहरों में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बीकॉम में 5628 अभ्यर्थियों में से 4741 शामिल हुए और 887 अनुपस्थित रहे। बीए (आनर्स) के लिए 11795 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिसमें से 10208 शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक मुजीबउल्लाह जुबैरी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। सभी परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की मदद में जुटे रहे एनएसएस के स्वयं सेवक
अलीगढ़। बीए, बीएससी एवं बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में शामिल होने दूर-दूर से आए छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सहायता शिविर का आयोजन किया गया था। परीक्षार्थियों को केंद्र से लेकर अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। डॉ. अम्मार इब्ने अनवर, मोहसिन जफर खान, मो. दानिश, मो. अकरम, मुकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें