फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू में वंदे मातरम गायन सम्मिलित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एएमयू के छात्र नेता सोनवीर सिंह ने कुलपति से गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में वंदे मातरम् का गायन एवं भारत माता की जय का उद्घोष शामिल करने की मांग की है।
विज्ञापन


शुक्रवार को सोनवीर सिंह प्रशासनिक ब्लॉक में कुलपति से मिलकर अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन देने का प्रयास किया। सोनवीर का कहना है कि कर्मचारियों द्वारा प्रार्थना पत्र रिसीव नहीं किया गया। उसके बाद उन्होंने ई-मेल से वीसी को भेजा है। उनका कहना है कि वंदे मातरम् राष्ट्रीय अस्मिता, एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। इस का गान राष्ट्र को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है।
विज्ञापन


इसलिए स्ट्रेची हॉल में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में वंदे मातरम् का गायन शामिल किया जाए और भारत माता की जय का उद्घोष किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें