न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
सर सैयद एक्सीलेंस इन साइंस अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्र-छात्रा एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर से उनके कार्यालय में मिले। छात्रों के साथ अमेरिका से आए पूर्व छात्र एवं अवार्ड के संरक्षक डॉ. सैयद मसर्रत अली भी मौजूद थे।
अवार्ड अमेरिका स्थित अलीगढ़ एल्यूमनाई एसोसिएशन ऑफ न्यू इंग्लैंड द्वारा एएमयू छात्रों को प्रदान किया जाता है। ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर साद हमीद इसके समन्वयक है। कुलपति ने सत्र 2018-19 सत्र में सर सैयद एक्सीलेंस अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्रों को बधाई दी।
उन्होंने डॉ. मसर्रत के प्रयासों की सराहना की और कहा कि इस संस्था के लिए यह गौरव का विषय है कि वह वैश्विक स्तर पर एएमयू की प्रतिभा को बढ़ावा देने का कार्य कर रहे हैं। अवार्ड प्राप्त करने वाले छात्रों में विशांत पी सिंह, अहमद एस जावेद, मुहम्मद ए रजी, इलमा शकील, साराह अनम, एस सलाहउद्दीन, सैयद एफ हुसैन, नूरम अंजुम, सहर फात्मा और सिमरन कौर को विभिन्न स्ट्रीम में जीआरई, आईईएलटीएस और पांच विश्वविद्यालयों के लिए प्रसंस्करण और परीक्षा शुल्क प्रदान किया जाएगा।
विदेशों में उच्च शिक्षाके अवसर की दी जानकारी
कला संकाय में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिस और कैरियर काउंसलिंग कम प्लेसमेंट सेल द्वारा विदेशों में उच्च शिक्षा के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें एएमयू के पूर्व छात्र डॉ. सैयद मसर्रत अली और आईडीपी आस्ट्रेलिया के डॉ. शाकेब अजहर चौधरी ने छात्रों को अवसर, टेस्ट प्रक्रिया, छात्रवृत्ति आदि से संबंधित जानकारी दी।
एसएसईएसए फैलो हुमा खान आस्ट्रेेलिया से स्काईप के माध्यम से जुड़ी और अवसर के बारे में जानकारी दी। टीपीओ साद हमीद, जहांगीर आ, छात्र समन्वयक इकरा फात्मा, नूररैन फात्मा, फुरकान, सरताज आदि मौजूद थे।