फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत इलाज करने पर महिला डाक्टर दोषी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पांच साल पहले एक महिला का गलत तरीके से इलाज करने के मामले की सीएमओ के स्तर से की गई जांच में निजी अस्पताल की महिला डाक्टर दोषी पाई गई हैं। अर्ह डिग्री न होने के बावजूद उसने बच्चेदानी का ऑपरेशन किया था। इसके बाद मरीज की हालत ज्यादा खराब हो गई थी।

थाना गांधी पार्क के धनीपुर मंडी निवासी देवेंद्र पाल सिंह पुत्र गेंदा लाला ने स्वास्थ्य विभाग में शिकायत की थी कि उन्होंने एटा चुंगी स्थित एक हास्पिटल में अपनी पत्नी का बच्चेदानी में रसौली का इलाज कराया। जिसके बाद उसकी तकलीफ और बढ़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद दूसरे निजी हास्पिटल में दिखाया तो बताया गया कि आपरेशन बिगड़ गया है। इसके बाद जानकारी हुई कि एटा चुंगी स्थित हास्पिटल के संचालक और महिला डाक्टर एमबीबीएस नहीं हैं।
विज्ञापन


उनके पास बीयूएमएस की डिग्री है। शिकायत सीएमओ से की गई। विभाग की ओर से उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. खान चंद्र और डॉ. दुर्गेश कुमार को जांच सौंपी गई।

विभाग को सौंपी गई जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि आरोपी महिला डाक्टर ने संबंधित हास्पिटल में कभी भी इलाज नहीं करने की बात कही है। लेकिन यह कथन सही प्रतीत नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें