न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष एवं यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडेय के बड़े पुत्र प्रदीप पांडेय के आकस्मिक निधन से खिलाड़ियों में शोक की लहर दौड़ गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शनिवार को प्रस्तावित तमाम कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं स्थगित कर दी गई है।
यहां के विभिन्न खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने क्रिश्चियन कॉलोनी स्थित जिला ओलंपिक संघ के कार्यालय में मजहर उल कमर की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर स्व. प्रदीप पांडेय की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
खिलाड़ियों ने ईश्वर से आनंदेश्वर पांडेय एवं उनके परिजनों को इस सदमे से उबरने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। अलग-अलग धर्म के खिलाड़ियों ने अपने-अपने धर्म की पुस्तकें का पाठ कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।
शोक व्यक्त करने वालों में डिप्टी स्पोर्ट्स आफिसर अश्वनी त्यागी, हैंडबाल संघ के सचिव सुधीर कुमार, कुश्ती संघ के भगत सिंह बाबा, कबड्डी संघ के मोहम्मद अली, इजलाल खान, करन सिंह, प्रेेम सिंह, सर्वेश कुमार आदि शामिल है। संचालन भारत सरकार की वरिष्ठ अधिवक्ता गीतांजलि शर्मा ने किया।