फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार देगी एक करोड़ प्रीपेड मीटर, स्थानीय स्तर पर भी होगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की एक करोड़ प्रीपेड बिजली के मीटर उपलब्ध कराए जाने की घोषणा के बाद बिजली विभाग में स्थानीय स्तर पर उन बिजली उपभोक्ताओं को अब राहत मिलने की उम्मीद बंध गई है, जिन्होंने प्रीपेड मीटर के लिए आवेदन कर रखा है। लेकिन उन्हें मीटर की उपलब्धता नहीं होने के चलते मीटर नहीं दिए जा सके हैं।

लाल डिग्गी स्थित विद्युत विभाग में कार्यालय सहायक द्वितीय प्रदीप चौहान कहते हैं कि इस समय शहर में एक अनुमान के मुताबिक करीब 2 हजार के आसपास प्रीपेड मीटर लग रहे हैं।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले रिचार्ज की समस्या आई थी, लेकिन अब उसका समाधान हो चुका है। प्रदेश सरकार की ओर से अगर प्रीपेड मीटर की उपलब्धता रहेगी तो स्थानीय स्तर पर भी लोगों को आसानी से प्रीपेड मीटर मिल सकेगा।
विज्ञापन


इस समय शहर में चार स्थानों पर प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने की सुविधा है। लाल डिग्गी कार्यालय के अलावा बारहद्वारी, क्वार्सी और एलमपुर पर रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि किराए पर फ्लैट मकान देने वाले, वह लोग जो बाहर रहते हैं या जिनका अस्थायी तरीके से बिजली उपभोग है, उन लोगों में प्रीपेड मीटर की मांग अधिक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें