फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सरकार एवं भारतीय बैंक संघ के नकारात्मक रुख के कारण बैंकों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल बुधवार आज से आरंभ होगी। इस दौरान जिले भर की बैंक शाखाओं में तालाबंदी की स्थिति रहेगी।

हड़ताल से करोड़ों का लेन देन अटकने के आसार हैं। बैंककर्मी यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनरतले बुधवार को सुबह साढ़े दस बजे घंटाघर स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा पर एकत्र होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। इससे पूर्व मंगलवार को बैंककर्मियों ने पीएनबी शाखा पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


यूनियन के जिला संयोजक वीके शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने 12 जनवरी 2016 को वित्त मंत्रालय के पत्र के माध्यम से सभी बैंकों के प्रबंधन को सलाह दी थी कि बैंक अधिकारी व कामगारों का 11वां वेतन पुनरीक्षण 1 नवंबर 2017 से देय है और बैंक यूनियनों से वार्ता कर वेतन पुनरीक्षण को देय तिथि से पूर्व ही संपन्न कर दिया जाए, लेकिन एक मई 2017 तक कोई वार्ता नहीं की।

प्रथम वार्ता 2 मई 2017 को हुई तथा दूसरी वार्ता 5 जून 2017 को हुई। इसमें यूनाइटेड फोरम बैंक यूनियंस ने अपना मांग पत्र प्रस्तुत कर दिया। 14 नवंबर 2017 तक लगभग एक दर्जन वार्ताएं हुईं। इनमें गैर वित्तीय मामलों पर ही विचार हुआ। कई बार कहने पर भी वित्तीय मामलों पर कोई वार्ता नहीं हुई और 14 नवंबर 2017 के पश्चात सरकार ने 5 महीनों तक वार्ताएं बंद कर दी।

पांच मई 2018 को पुन: वार्ताएं हुईं। इनमें बैंक अधिकारी व कर्मचारियों की मांगों का मजाक बनाते हुए मात्र दो फीसदी वेतन वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया। कई अस्वीकार्य प्रस्ताव भी दिए गए। केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता के पश्चात भारतीय बैंक संघ से वार्ता बेनतीजा रही।
विज्ञापन


अब बैंक अधिकारी व कर्मचारियों के पास हड़ताल पर जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प शेष नहीं है। इसके विरोध में अलीगढ़ जनपद के अधिकारी व कर्मचारियों ने मंगलवार को मैरिस रोड स्थित पंजाब नैशनल बैंक की सिविल लाइंस शाखा पर सांयकाल में धरना-प्रदर्शन किया। बुधवार व गुरुवार को जनपद के बैंक अधिकारी व कर्मचारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा पर प्रात: 10:30 बजे से धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें