फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता मेरे देश का तू साहित्य संवार दे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हिंदू इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कवि संगम की मासिक कवि गोष्ठी में हुई। गोष्ठी में डॉ. दिनेश कुमार शर्मा ने पढ़ा ‘मानस विदेशी से हो मुक्त सारा देश मेरा, माता मेरे देश का तू साहित्य संवार दे’।

सह संयोजिका पूनम शर्मा ने सुनाया ‘चक्रव्यूह में घेर कर, करते हो तुम घात, था पौरुष यदि आप में, बाहर करते बात’। श्री ओम वार्ष्णेय ने पढ़ा ‘गर्मी की छुट्टी होते ही नानी की याद सताती थी, मां हमऊ चलिंगे नानी कै बस यही रट लग जाती थी’।
विज्ञापन


अनिल वर्मा ने सुनाया ‘मंजिल से बढ़ कर मंजिल की तलाश कर, मिल जाए तुझे दरिया तो समंदर तलाश कर’। पाड़ी अलीगढ़ी ने पढ़ा ‘इस शरीर पर कितने कपड़े, पहने और पहन डाले हैं, जो मन को अच्छे लगते हैं, वो रिश्ते हमने पाले हैं’।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने सुनाया ‘ राम-राम सब राम-राम कहते जाते हैं, अत्याचारों के कोड़ा सहते जाते हैं’। इनके अलावा तेजवीर सिंह, भुवनेश चौहान, अविनाश कुमार, संयोजक मनोज नागर, संयोजक सुभाष सिंह तोमर, आचार्य रूप किशोर, नरेंद्र शर्मा आदि ने रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें