फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की मौत पर परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर सीएमएस और कुछ भाजपा नेता पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझा कर मामला शांत किया। विधायक के निर्देश पर मृतक के दाहसंस्कार के लिए दो हजार रुपये भी परिजनों को दिलवाए।

मालवीय पुस्तकालय के बाहर चाय की दुकान करने वाला हीरालाल (80) डायबिटीज के मरीज थे। बुधवार को उनकी तबियत खराब होने पर उन्हें मलखान सिंह जिला अस्पताल के वार्ड नंबर सात में भर्ती कराया गया। गुरुवार को उनकी हालत यहां पर बिगड़ गई और सुबह करीब 11 बजे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हीरालाल की मौत के बाद उनके परिजनों ने डॉक्टरों व एक नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर सीएमएस व अन्य लोग भी पहुंच गए। सीएमएस डॉ. रामकिशन ने मामले की जांच का भरोसा दिलाया है। सूचना पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिजनों को दाह संस्कार के लिए विधायक के निर्देश पर दो हजार रुपये दिलवाए गए हैं।

हीरालाल की हालत बहुत खराब थी। परिवार का कोई सदस्य तीमारदारी को रुका नहीं। वह लोग चाह रहे थे कि सारी जिम्मेदारी अब अस्पताल की है। मरीज के फेफड़े और हार्ट ने काम करना बंद दिया था। इसके बाद भी परिजनों के आरोपों को देखते हुए मैं जांच करवा रहा हूं।
- डॉ. रामकिशन, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें