फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज के आरएम ने फेंका स्टॉल से सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने बुधवार को गांधी पार्क बस अड्डे का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां लगे स्टॉल पर अवैध रूप से बिकने वाले सामान को उठाकर जमीन पर फेंक दिया। साथ ही अवैध रूप से सामान बेचने वाले स्टॉल संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

बुधवार सुबह क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी गांधी पार्क बस स्टैंड का औचक निरीक्षण करने पहुंच गए। क्षेत्रीय प्रबंधक को देख यहां मौजूद स्टॉफ में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रीय प्रबंधक सीधे यहां लगी स्टॉलों पर पहुंचे और उनसे सामान बेचने की अनुमति मांगी।
विज्ञापन


स्टॉल संचालकों ने अनुमति पत्र दिखाया तो कई सामान ऐसे थे जिन्हें वह अवैध रूप से बेच रहे थे। इस पर क्षेत्रीय प्रबंधक का पारा चढ़ गया और उन्होंने स्टॉल में रखा सामान उठाकर जमीन पर फेंकना शुरू कर दिया।

स्टॉल संचालक अधिकारियों के भय के कारण मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने अवैध सामान बिक्री करने वाले स्टॉल संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी करने के भी निर्देश अधीनस्थों को दिए।

इसके बाद उन्होंने बस स्टैंड का रजिस्टर, शौचालय आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ एसएम एसके यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बुद्ध विहार योगेंद्र प्रताप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


आरएम के जाते ही शुरू हुई सार्वजनिक शौचालय में वसूली
- आरएम अतुल त्रिपाठी के निरीक्षण के दौरान गांधी पार्क बस स्टैंड के अंदर बने सार्वजनिक शौचालय में होने वाली अवैध वसूली कुछ देर के लिए रुक गई, लेकिन जैसे ही अधिकारी वहां से रवाना हुए यहां तैनात रोडवेज के कर्मचारियों ने यात्रियों से अवैध वसूली शुरू कर दी। इस संबंध में आगरा निवासी महिला पूनम ने बताया कि उससे शौचालय इस्तेमाल के नाम पर दस रुपये लिए, उसने इसका विरोध किया तो यहां तैनात सफाई कर्मियों ने अभद्र व्यवहार भी किया। उन्होंने इसकी सूचना मुख्यालय के व्हाट्स एप नंबर पर अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें