फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में योगी सरकार के खिलाफ किसानों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों के विरोध में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर शनिवार को प्रत्येक जिले की प्रत्येक तहसील पर होने वाले धरना प्रदर्शन के क्रम में स्थानीय स्तर पर कोल तहसील का प्रदर्शन कलेक्ट्रेट पर हुआ।

इस दौरान सपाइयों ने आलू किसानों को साथ लेकर योगी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का खुलासा करते हुए जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसीएम को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने विरोधस्वरूप एसीएम को आलू की बोरी भेंट की। उनके लेने से इंकार करने पर किसानों ने कलेक्ट्रेट पर आलू बिखेर दिया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सत्ता संभालते ही योगी सरकार द्वारा आलू खरीद का किया गया वायदा खोखला निकला। हालात इतने बदतर हैं कि किसान कोल्ड से निकले आलू को फेंकने पर मजबूर हैं। धान की अच्छी उपज के बावजूद इसे बिचौलियों के माध्यम से बिकवाया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने कहा कि सपा सरकार में बिजली के सिंचाई नलकूपों के लिए 800 से 1000 रुपये प्रति दस हार्स पावर की दर रखी थी, लेकिन योगी सरकार ने बिजली की दरों में भारी बढ़ोत्तरी कर विद्युत दर को दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन


अब किसानों को दो हजार रुपये प्रति दस हार्स पावर के हिसाब से बिल देना पड़ रहा है। रबी की फसल की बुवाई के लिए अब तक न तो उर्वरक और न ही उन्नत बीज का प्रबंध है। गन्ना किसानों को अब तक गन्ना मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इस मौके पर छात्र सभा जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी, मो.मुराद बच्चन, मुंतजिम किदवई, नीतू शर्मा, पूरनमल प्रजापति, सूरजपाल राना, रामवती सिंह, प्रवेश यादव, रतन, विनोद, आशीष मोहन यादव, विनय राघव, शुऐब अब्बासी, असलम, विक्रम सिंह, जफर अब्बासी, हीरालाल यादव, लियाकत खां आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें