फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद की आज होगी वतन वापसी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सऊदी अरब में फंसे इगलास के आजाद खां को आज आजादी मिल जाएगी। मंगलवार को वह शाम चार बजे दिल्ली के एयरपोर्ट पर आ जाएगा। कुछ दिन पहले एक कंपनी ने उसे सऊदी अरब में काम के बहाने भेज दिया, लेकिन वहां पर वह फंस गया।

स्थिति यह हो गई कि उसके खाने के पैसे भी खत्म हो गए। इसके बाद उसकी पत्नी गजाला ने एसएसपी से गुहार की। साथ ही विदेश में फंसे भारतीयों की मदद के लिए पोर्टल चलाने वाले दुबई में रह रहे रूपेश पाठक से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूपेश पाठक ने इस मामले को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को ट्वीट कर दिया। वहां से सकारात्मक जवाब आया और आजाद की वतन वापसी की प्रक्रिया तेज हो गई। मंगलवार को वह भारत आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें