फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम हो रही है एएमयू-भाजपा के बीच की कड़वाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
कम हो रही है एएमयू-भाजपा के बीच की कड़वाहट
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और भाजपा के बीच की कड़वाहट पिघल रही है। एएमयू में आयोजित सर सैयद के 200वें जन्म दिवस समारोह में पहली बार प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह सहित अन्य भाजपा नेताओं के शामिल होने के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है।

सर सैयद जयंती समारोह के मंच से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के पौत्र संदीप सिंह के नाम की जैसे ही घोषणा हुई, स्टूडेंट्स ने ताली बजाकर उनका स्वागत किया। जानकार बताते हैं कि यह पहला मौका था जब किसी भाजपा नेता के नाम पर एएमयू में इतनी गर्मजोशी दिखी हो। सूत्रों का कहना है कि मौजूदा कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कई भाजपा नेताओं से मधुर संबंध हैं। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर विधानसभा चुनाव के पहले जब अलीगढ़ आए थे तो उनसे मुलाकात करने वालों में प्रो. तारिक मंसूर भी शामिल थे। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर बृजधाम सोसायटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाजपा सांसद सतीश गौतम ने प्रो. तारिक मंसूर को न सिर्फ सम्मानित किया था, वरन उनकी तारीफ भी की थी। एएमयू के पूर्व पीआरओ सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद तो नरेंद्र मोदी पर बीते तीन साल में कई पुस्तकें लिख चुके हैं। जिनमें से कुछ का विमोचन प्रधानमंत्री ने स्वयं किया है। ये सभी संकेत बताते हैं कि एएमयू-भाजपा के बीच की कड़वाहट धीरे-धीरे कम हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर सैयद के जन्मदिवस समारोह में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का कहना था कि जीवन में पहली बार एएमयू के किसी कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। एएमयू वीसी, शिक्षक एवं छात्रों ने पूरा मान-सम्मान दिया। डॉ. जसीम मोहम्मद का कहना है कि एएमयू को आगे बढ़ाने के लिए सर सैयद के हिकमते अमली (परिस्थितियों को देखकर काम करना) के सिद्धांत पर काम करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें