फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीए अवन कुमार बने बांबे मार्केंटाइल बैंक के डायरेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
सीए अवन कुमार बने बांबे मार्केंटाइल बैंक के डायरेक्टर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

सीए एसोसिएशन के अध्यक्ष अवन कुमार सिंह बांबे मार्केंटाइल कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के डायरेक्टर बन गए हैं। उनको एएमयू के पूर्व कुलपति महमूद उर रहमान की जगह ये पद दिया गया है, जिनका हाल ही में निधन हो गया था। जिसके बाद से ये पद रिक्त चल रहा था। इस बैंक के चेयरमैन सबदार अली आई मोमिन हैं और शाह आलम खान मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। अलीगढ़ में दोदपुर में इस बैंक की एकमात्र शाखा है।
विज्ञापन


नये डायरेक्टर बने सीए अवन कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में पूरे देश में इस बैंक की 52 शाखाएं हैं और लगभग 3538 करोड़ रुपये का टर्नओवर है। जिसमें 2819 करोड़ रुपये की जमा धनराशियां और 719 करोड़ रुपये के लोन शामिल हैं। वर्ष 1939 में शुरू हुए इस बैंक को वर्ष 1980 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बैंकिंग का लाइसेंस जारी हुआ था। उत्तर प्रदेश में अलीगढ़, बनारस, लखनऊ में इसकी शाखाएं हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर और अन्य प्रदेशों में भी ये बैंक अलग अलग प्रमुख बड़े शहरों में संचालित है। इस बैंक का मुख्यालय मुंबई की मोहम्मद अली रोड रंगूनवाला बिल्डिंग में संचालित है। सितंबर में इसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की मीटिंग बुलाई गई है। अवन कुमार को 4 अगस्त को इसका डायरेक्ट चुना गया है और वह जनवरी 2020 तक इस पद पर बने रहेंगे। अलीगढ़ से पहली बार किसी सीए को बांबे मार्केंटाइल बैंक में डायरेक्टर चुना गया है, बैंक में कुल 14 डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें