फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी-ट्रंप पर किताब लिखकर विवादों में घिरे डॉ. जसीम

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी-ट्रंप पर किताब लिखकर विवादों में घिरे डॉ. जसीम
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर किताब लिखने वाले एएमयू के मीडिया सलाहकार डॉ. जसीम मोहम्मद विवादों से घिर गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर डॉ. जसीम मोहम्मद की उर्दू में लिखी पुस्तक ‘मरदे आहान डोनाल्ड ट्रंप’ जल्द प्रकाशित होने वाली है। इससे पहले नरेंद्र मोदी पर करीब 9 पुस्तकें लिख चुके हैं। डॉ. जसीम ने ट्रंप की पुस्तक से संबंधित खबर को फेसबुक पर पोस्ट किया था। उसमें अलीग बिरादगी के दिग्गजों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
विज्ञापन


एएमयू के इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. एमएम सुफियान बेग ने बेहद आक्रामक टिप्पणी की है। उन्होंने डॉ. जसीम के इस कृत्य को चाटुकारिता की सारी सीमाएं लांघने की संज्ञा दी है और इसे असहनीय करार दिया है। जेएन मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल प्रो. अशरफ मलिक ने तो चुटकी लेते हुए टिप्पणी की है कि इजरायल के प्रधानमंत्री एवं आरएसएस प्रमुख भागवत पर एक-एक किताब लिखने के बाद डॉ. जसीम का मिशन पूरा होगा। एक ने तो टिप्पणी की है कि एक किताब योगी जी पर भी लिख दें।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें