फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मालगाड़ी की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

रेलवे स्टेशन के आसपास का हिस्सा नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि शनिवार को मीनाक्षी पुल के नीचे दो युवक ट्रेन की चपेट में आ गए। इसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे की मलखान सिंह अस्पताल में गंभीर हालत बनी हुई है।

जीआरपी के एसएसआई अब्दुल कादिर ने बताया कि बेगमबाग निवासी रिंकू और विष्णुपुरी निवासी संजय उर्फ संजू हलवाई का काम करते हैं। शनिवार शाम को करीब साढ़े छह बजे दोनों लोग मीनाक्षी पुल के पास होकर निकल रहे थे। तभी स्टेशन की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में रिंकू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजय घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलने के करीब पंद्रह मिनट के बाद जीआरपी और आरपीएफ जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस घायल को इलाज के लिए जिला मलखान सिंह अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को सूचना दी तो वह भी मौके पर पहुंच गए। बताते चलें कि मीनाक्षी पुल के नीचे हर समय नशेड़ियों का जमावाड़ा लगा रहता है।
विज्ञापन


यहां आसपास रहने वाले युवक रेलवे ट्रैक पर बैठकर ही नशा करते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक नशा कर रहे थे। तभी मालगाड़ी आ गई एक युवक ने दौड़ लगा दी, जबकि दूसरा ज्यादा नशा होने के कारण ट्रैक से हट नहीं पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें