फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के बार्डर पर बसों का संचालन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा बार्डर के हामिदपुर तक बसों का संचालन शुरू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

हरियाणा में डेरा सच्चा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा दुष्कर्म के मामले में दोषी करार देने के बाद पंजाब और हरियाणा में फैली हिंसा के चलते अलीगढ़ से फरीदाबाद जाने वाली सभी बसों का संचालन शुक्रवार को ही बंद कर दिया गया। शनिवार को लोगों की परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम ने अपनी बसों को हामिदपुर तक भेजना शुरू कर दिया।

शनिवार को फरीदाबाद की ओर जाने वाले यात्री गांधी पार्क तथा मसूदाबाद बस स्टैंड पर भटकते रहे। इनकी परेशानी को देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने हामिदपुर तक बस सेवा शुरू कर दी। फरीदाबाद जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे रणवीर सिंह ने बताया कि वह फरीदाबाद में रहते हैं। चार दिन पहले अलीगढ़ अपनी रिश्तेदारी में आए थे, इसी बीच उसकी पत्नी की तबीयत खराब हो गई।
विज्ञापन


अब वह अपने घर जाने के लिए परेशान हैं। हरियाणा में हिंसा के बाद बस एवं ट्रेन की सेवाएं ठप कर दी गई है। शुक्रवार से बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन के चक्कर लगा रहा है। शनिवार को वह आया तो सूचना मिली कि यूपी बार्डर पर हामिदपुर तक बस जाएगी तो वह उसी बस में जाने को तैयार हो गया। बताया कि आगे के लिए कुछ और व्यवस्था देखेगा।

इसी तरह अपनी बेटी से मिलने के लिए अलीगढ़ आए श्यौराज सिंह भी परेशान थे, लेकिन उनकी परेशानी का हल निकल आया। उन्हें फरीदाबाद जाने वाली बस में तो सवार होना था, लेकिन यूपी बार्डर पर उतरना था। इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। फरीदाबाद जाने वाले अधिकतर लोग नोयडा जाने वाली बसों से आगे का सफर कर रहे हैं। इसी बीच प्राइवेट वाहन चालक फरीदाबाद जा तो रहे हैं, लेकिन उन्हें किराए में बेतहाशा वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन


यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यूपी-हरियाणा बार्डर स्थित हामिदपुर तक बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इससे आगे बस को भेजने का जोखिम नहीं ले सकते हैं। चूंकि अभी भी वहां हालात सामान्य नहीं है। हामिदपुर के साथ नोयडा तक बसें जा रही हैं, यहां से यात्री फरीदाबाद के लिए जा सकते हैं।
योगेंद्र प्रताप सिंह, एआरएम बुद्ध विहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें