फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमित और खाकी के बीच चल रहा चूहे-बिल्ली का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुमित और खाकी के बीच चूहे-बिल्ली का खेल
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कैश वेन से 34 लाख 50 हजार रुपये लूटने और गार्ड की हत्या करने के मुख्य आरोपी सुमित चौधरी और पुलिस के बीच चूहे बिल्ली का खेल चल रहा है। आरोपी लगातार कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में है जबकि पुलिस उसे सरेंडर करने से पहले पकड़ना चाहती है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार कचहरी पर सादा कपड़ों में पुलिसकर्मी निगाह बनाए हुए हैं।
विदित हो कि कुछ दिन पूर्व गांधी पार्क क्षेत्र में एटीएम मशीन में कैश डालने आई कैश वेन से आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने दिन दहाड़े 34 लाख 50 हजार रूपये लूट लिए थे।
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के कुछ दिन बाद पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर छह लाख पांच हजार रुपये की बरामदगी भी कर ली। जबकि फरार चार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि सुमित चौधरी मुख्य आरोपी है।
उसी के पास लूटी गई रकम है। वह लगातार कोर्ट में सरेंडर का प्रयास कर रहा है, लेकिन पुलिस की सक्रियता के कारण सफल नहीं हो पा रहा। इसके साथ ही सुमित चौधरी के अलावा अन्य आरोपियों की तलाश में भी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। कचहरी के बाहर भी सादा वर्दी में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। पुलिस किसी भी सूरत में उसे कोर्ट में सरेंडर करने का मौका नहीं देगी।
विज्ञापन


एसएसपी ने 150 दरोगा किए इधर से उधर
अलीगढ़। पिछले कई सालों से एक ही थाना एवं चौकी पर डटे 150 दरोगाओं को इधर से उधर किया है। एक साथ इतने बड़े फेरबदल से पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मची हुई है। एसएसपी प्रवक्ता ने बताया कि बुधवार को एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने जिले के सभी थाना एवं चौकी पर वर्षों से जमे दरोगाओं का स्थानांतरण किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें