फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब शिक्षकों का समायोजन/स्थानांतरण होगा ऑफलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
अब शिक्षकों का समायोजन/स्थानांतरण होगा ऑफलाइन
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

बेसिक शिक्षा परिषद ने अब समायोजन/स्थानांतरण को ऑनलाइन के बजाए ऑफलाइन करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार ने पूर्व में यह फैसला लिया था कि जनपद के अंदर परिषदीय अध्यापकों का समायोजन/स्थानांतरण ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत किया जाएगा।
इसके पीछे सरकार का मकसद है कि छात्र संख्या के अनुपात में ही शिक्षकों की तैनाती हो। कोई भी विद्यालय एकल न रहे और बंद न हो। यहां भी ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। इसके तहत 981 शिक्षकों को उनकी मूल तैनाती स्थल से हटा दिया गया था। अब जो डाटा अपलोड किया गया है उसमें लगभग सभी जनपदों में काफी त्रुटियां आ रही हैं। यह त्रुटियां वेतन को लेकर हैं। अब शासनादेश है कि 18 जुलाई तक समायोजन/स्थानांतरण की कार्यवाही पूरी कर ली जाए, लेकिन सही डाटा अपलोड नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव ने सभी जिलों के बीएसए को निर्देश दिए हैं कि वह अब ऑनलाइन की जगह यह प्रक्रिया ऑफलाइन पूरी कराएं। जनपद के अंदर होने वाले समायोजन/तबादलों की कार्यवाही जनपद स्तर समिति करेगी। जिसके अध्यक्ष डीएम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें