फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 शिक्षकों और विद्वानों की मौत एएमयू से बाहर अन्य कारणों से हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर से स्पष्ट किया कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर विश्वविद्यालय और जेएन मेडिकल कॉलेज के शिक्षकों और प्रोफेसरों की मौत के बारे में गलत पोस्ट सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से इस संबंध में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, रिटायर शिक्षकों आदि की एक सूची जारी की गई, जो कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में मृत्यु का शिकार हुए हैं।
विश्वविद्यालय के जनसंपर्क विभाग के एमआईसी प्रोफेसर शाफे किदवई ने बताया कि 21 व्यक्तियों के नाम वाली सूची से स्पष्ट है कि इसमें 10 व्यक्तियों की मौत विभिन्न शहरों में हुई। 8 शिक्षक ऐसे थे, जो रिटायर हो चुके थे और उन्हें अधिक उम्र से जुड़ी हुई बीमारियां थीं।
विज्ञापन

तीन व्यक्ति ऐसे हैं, जो एएमयू के कर्मचारी नहीं है। वह पूर्व में एएमयू के छात्र रहे हैं। उनकी मृत्यु भी अलीगढ़ से बाहर हुई है। लेकिन सोशल मीडिया पर पोस्ट इस तरह डाली जा रही है कि यह सभी मृत्यु अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के परिसर में हुई है।
विज्ञापन

एएमयू के वह शिक्षक जिनकी मृत्यु बाहर हुई
- रिटायर शिक्षक प्रोफेसर सिफहत अफजल की मृत्यु भोपाल में हुई
- रिटायर शिक्षक प्रोफेसर मुबाशिर की मृत्यु नोएडा में हुई
- रिटायर शिक्षक प्रोफेसर रिजवान हुसैन की मृत्यु लखनऊ में हुई
- रिटायर शिक्षक प्रोफेसर राशिद नदवई की मृत्यु प्राइवेट नर्सिंग होम में हुई
- रिटायर शिक्षक प्रोफेसर इकबाल अंसारी की मृत्यु कानपुर में हुई
- प्रोफेसर सिराज उर रहमान की मृत्यु गाजियाबाद में हुई
- प्रोफेसर सईद उज जमा की मृत्यु मेरठ में हुई
- प्रोफेसर मुख्तार मोआलिजात की मृत्यु प्राइवेट नर्सिंग होम में हुई
- प्रोफेसर मौला बख्श की मृत्यु प्राइवेट अस्पताल में हुई
- प्रोफेसर यूनुस सिद्दीकी की मृत्यु दिल्ली के अस्पताल में हुई। वह संक्रमण ग्रस्त नहीं थे
पहले से बीमार और उम्र संबंधी समस्याओं से ग्रस्त शिक्षक
- कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट के प्रोफेसर जमशेद सिद्दीकी हार्ट संबंधी समस्या के चलते मृत्यु
- प्रोफेसर मसूद आलम रिटायर उर्दू शिक्षक, अधिक उम्र के चलते
- प्रोफेसर नजमुल हसन बहुत ज्यादा उम्र हो जाने के कारण
- लॉ फैकल्टी के पूर्व डीन प्रोफेसर शब्बीर की घर पर मृत्यु हुई, संक्रमण ग्रस्त नहीं थे
- धर्म शास्त्र विभाग के प्रोफेसर फरमान हुसैन
- मेडिसिन विभाग के रिटायर शिक्षक प्रोफेसर आरिफ सिद्दीकी
- रिटायर प्रोफेसर फरहत उल्ला खान की हार्ट अटैक से मौत
- प्रोफेसर इकबाल अंसारी की अधिक उम्र संबंधी समस्या के चलते
वह अलीग जो विश्वविद्यालय के कर्मचारी नहीं थे
- सिराज अनवर एनसीईआरटी में कार्यरत थे
- अब्बास मेहंदी कानपुर के इतिहासकार
- अहमद फारुख कुलपति के बड़े भाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें