फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती में आये तीन युवकों समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की कोविड जांच करते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। बुधवार को पुलिस भर्ती के लिए आए तीन युवकों समेत 21 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से 11 लोग गत दिवस संक्रमित लोगों के संपर्क वाले हैं। इनमें जयगंज के एक नामित पार्षद की पत्नी भी शामिल हैं। स्वस्थ होने पर तीन मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर कोरोना महामारी से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग बृहस्पतिवार आज से दो दिन तक सघन टीकाकरण अभियान चलाएगा। इस दौरान करीब 10 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से कोरोना महामारी ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बुधवार को 21 नए मरीज सामने आए। इनमें से तीन पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने आए अभ्यर्थी व 11 लोग सोमवार को संक्रमित पाए गए मरीजों के संपर्क के लोग हैं। गत दिवस संक्रमण से ग्रस्त पाए गए जयगंज क्षेत्र के नगर निगम के एक नामित पार्षद की 46 वर्षीय पत्नी भी संक्रमित मिली हैं। 3 मरीज स्वस्थ होने पर घर भेज दिए गए। अब तक कुल 11539 मरीज संक्रमित मिले हैं।
सीएमओ डॉ. बीपी कल्याणी ने बताया कि संक्रमण की रोकथाम के लिए जो भी मरीज संक्रमित पाया जाएगा, उसके संपर्क वाले 25 लोगों का परीक्षण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार से दो दिन तक जिले में सघन टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिला अस्पताल समेत अन्य अस्पतालों, सीएचसी व पीएचसी पर वैक्सीनशन किया जाएगा। जिले में दो दिन में 10 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें