फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयोग ने मांगा ईवीएम की सुरक्षा का ब्यौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशासन से अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र 2019 के चुनावों के बाद स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम एवं वीवी पैट की सुरक्षा का ब्यौरा तलब किया है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं डीएम को प्रेषित पत्र में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल सिंह ने मतगणना केंद्र की स्थापना एवं उसकी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था तथा डबल लाक सिस्टम की व्यवस्था आदि के संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन


सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि यह आदेश उन जिलों के लिए हैं, जहां हाल ही में चुनाव हुए हैं। अलीगढ़ में तो स्ट्रांग रूम की त्रिस्तरीय व्यवस्था, मतगणना केंद्र की स्थापना समेत अन्य आवश्यक सूचनाएं पहले ही प्रेषित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें