फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया पर ज्वैलरी कारोबार में इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अक्षय तृतीया के अवसर पर ज्वैलरी कारोबार में 10 से 15 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। सहालग का मौसम एवं महीने का शुरूआती दिन होने के कारण बिक्री में इजाफा का अनुमान लगाया जा रहा है। युवाओं ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की।


अक्षय तृतीया के अवसर पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। यह परंपरा देश में सनातन काल से चला आ रहा है। मंगलवार को महानगर में ज्वैलरी कारोबारी अवकाश पर रहते हैं। लेकिन त्यौहार को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने मंगलवार को अपनी दुकानें एवं शो रूम खुला रखने का निर्णय लिया था। देर रात तक शो रूमों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। खास बात यह है कि इस बार ग्राहकों का जोर सिक्कों से अधिक जोर ज्वैलरी पर था। सराफा कारोबारियों का कहना है कि सहालग का समय होने के कारण ज्वैलरी की अच्छी डिमांड थी। इसके अतिरिक्त महीना का शुरूआती दिन होने के कारण ग्राहकों के जेब में पैसे भी थे। ज्वैलरी कारोबारी एवं कंपनियों द्वारा तरह-तरह के ऑफर पेश करने से भी बिक्री में इजाफा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



अक्षय तृतीया के दिन कारोबार बहुत अच्छा रहा। पिछले साल की तुलना में करीब 10 से 15 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कारोबारियों के ऑफर की वजह से भी ग्राहक आकर्षित हुए। सहालग का समय होने के कारण सिक्कों से अधिक ज्वैलरी की बिक्री हुई।
- विजय अग्रवाल, अध्यक्ष अलीगढ़ सराफा एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें