फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी का धनगर संगठन ने किया विरोध, अंदर भी लोगों ने दूरी बनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी का एक गैर राजनीतिक संगठन राजमाता अहिल्याबाई होल्कर युवा सेना ने खुलकर विरोध करना शुरू कर दिया है।

राजमाता अहिल्याबाई होल्कर युवा सेना के पदाधिकारियों ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इसमें कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी चौधरी बिजेंद्र सिंह का समाज द्वारा चुनावों में विरोध करने का एलान किया गया।

इस प्रेसवार्ता में राज कुमार बघेल, सतेंद्र बघेल, दीपक धनगर, अरुण बघेल, कैलाश बघेल, यशपाल धनगर, गौरव बघेल, पिंकू बघेल, अतुल बघेल, नवीन धनगर ने संयुक्त बयान में कहा कि बिजेंद्र सिंह ने बघेल (धनगर) समाज के युवा नेता आनंद बघेल के साथ नोटबंदी के दौरान हुए प्रदर्शन के दौरान अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि आनंद बघेल कांग्रेस पार्टी में ही युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष हैं। उनके साथ अभद्रता और अपमान सार्वजनिक रूप से किया गया।

यह बिजेंद्र सिंह की कमजोर समाज के लोगों के प्रति उनकी मानसिकता को भी दिखाता है। उन्होंने कहा कि हम सारे बघेल समाज से अपील करते हैं कि जो समाज के प्रतिनिधि नेता का अपमान भरे समाज में करे उसका समाज भी विरोध करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें