फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ एकेडमी ने अलीगढ़ रॉयल्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर अंडर-12 के मैच में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी ने एक विकेट से मैच जीत लिया।

रविवार को अलीगढ़ क्र्रिकेट एकेडमी और अलीगढ़ रॉयल्स के बीच 30 ओवर का मैच खेला गया। रॉयल्स के कप्तान जतिन गुप्ता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रॉयल्स ने 9 विकेट खोकर 159 रन बनाए। तन्मय केला ने शानदार 41 रन व मानस बाथम ने 25 रन बनाए। समर्थ गुप्ता ने 12 गेंद में तेजी से 29 रन बनाए।


अलीगढ़ एकेडमी की ओर से आदित्य कुंडू ने 4 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए अलीगढ़ एकेडमी की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर जीत दर्ज की। लक्ष्य जैन ने 45 रन व कुशाग्र गोदानी ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य जैन ने 19 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलायी। लक्ष्य जैन को प्लेयर ऑफ द मैच व तन्मय केला को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस अवसर पर प्रशांत माहेश्वरी, अजय शर्मा, उपेंद्र वार्ष्णेय, अभिषेक बाथम, सागर चौहान, संजय जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें