फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुचि के अनुसार करें विषय का चयन : अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिषेक ने एएमयू छात्रों को सिविल सर्विसेज की तैयारी के टिप्स दिये। उन्होंने कहा कि सिविल सर्विसेज में विषय का चयन रुचि के अनुसार करें।

एएमयू छात्र संघ द्वारा कार्यक्रम का आयोजन स्ट्रेची हॉल में किया गया था। इसमें एसपी सिटी के अतिरिक्त मंडलायुक्त अजयदीप सिंह भी शामिल होने वाले थे लेकिन किसी कारण से नहीं आ सकें। एसपी सिटी अभिषेक ने छात्रों को एकाग्र होकर तैयारी करने का सुझाव दिया।

छात्रों ने एसपी सिटी से कई सवाल भी पूछे और उन्होंने उसका जवाब दिया। एएमयू विधि विभाग के प्रो. शकील समदानी ने छात्रों से समय का सदुपयोग करने का सुझाव दिया और कहा कि परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। कार्यक्रम का संचालन सचिव हुजैफा आमिर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष सलमान इम्तियाज एवं संयोजक सीनियर कैबिनेट सैयद शाहरुख ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर कैबिनेट सदस्य फाखिरा खान, मरियम बतूल, नवेद आलम, हसन, मंसूर इलाही आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें