न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
शैक्षिक सत्र 2019-20 में अंडर ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में ऑनलाइन आवेदन से वंचित छात्र अब 12 मार्च तक 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। छात्र संघ की मांग के बाद एएमयू प्रशासन ने छात्रों को यह मौका दिया है।
एएमयू के यूजी एवं पीजी कोर्स में ऑनलाइन आवेदन के लिए 28 फरवरी से 6 मार्च 2019 तक का समय निर्धारित किया गया था। लेकिन बहुत से छात्र ऑनलाइन आवेदन करने से वंचित रह गए। कुछ पैसा जमा नहीं कर पाए थे।
छात्रों की शिकायत के बाद एएमयू छात्र संघ के सचिव हुजैफा आमिर इस मसले को लेकर परीक्षा कंट्रोलर से मिले थे। हुजैफा आमिर ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनियन की मांग को देखते हुए ऑनलाइन आवेदन की तिथि विलंब शुल्क के साथ 12 मार्च तक कर दिया है।