फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों को गंभीरता से नहींलेते पुलिस अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महिलाओं की शिकायत को पुलिस अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते। कुछ ऐसी ही शिकायत लेकर उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी के पास महिलाएं जन सुनवाई के दौरान पहुंची।


महिला आयोग सदस्य मीना कुमारी द्वारा बुधवार को सर्किट हाउस में जन सुनवाई का आयोजन किया गया था। इसमें घरेलू हिंसा, महिला उत्पीड़न एवं छेड़खानी आदि मामले की सुनवाई की गई। थाना गांधी पार्क क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति एवं ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप लगाया। इसी तरह विजयगढ़ थाना क्षेत्र की महिला ने जमीन पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करने एवं मारपीट का आरोप लगाया गया। महिला का कहना था कि विजयगढ़ में शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अभी तक दोषियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन



मीना कुमारी ने संबंधित थाना क्षेत्र के अधिकारियों को फोन कर मामला त्वरित गति से निष्पादित करने का निर्देश दिए। केरल की रहने वाली महिला इंद्रा देवी ने शिकायत की कि गत दिनों केरल में बाढ़ आई थी। उसके बाद वह अपनी पुत्री के घर यहां रहने आई हैं। लेकिन उसका घरेलू सामान एवं नकदी यहां सक्रिय रिक्शा चोरी हो गया, जिसकी शिकायत थाना बन्ना देवी में दर्ज कराई गयी है। परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह, महिला थाना प्रभारी सुनीता मिश्रा आदि मौजूद थी। बाद में उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश अधिकारियों को दिये।
विज्ञापन


महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने बताया कि आयोग द्वारा गरीब महिलाओं को नि:शुल्क परामर्श एवं वकील की सुविधाएं आवश्यकतानुसार उपलब्ध कराई जाती हैं। आयोग द्वारा घरेलू हिंसा, एसिड अटैक, बलात्कार, दहेज उत्पीड़न, छेड़खानी आदि मामलों में उत्पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने, सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही दोषियों को सजा दिलवाने का कार्य किया जाता है। उत्पीड़न की शिकार महिलाएं अपनी शिकायत आयोग को भेजें ताकि उन्हें शीघ्र न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें