फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित--राजेश भारद्वाज को चुनाव लड़ाएंगे मुसलमान-Aligarh

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


मुस्लिम समाज द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता व विश्व ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश भारद्वाज का जमालपुर के हमदर्द नगर की गोल मार्केट में भव्य स्वागत किया गया।

इस मौके पर राजेश भारद्वाज ने एएमयू के संस्थापक सर सैयद अहमद खान को खिराजे अकीदत पेश करते हुए कहा कि सर सैयद ने कहा था कि हिंदू और मुस्लिम भारत की दो आंखें हैं।
विज्ञापन


उनकी इस बात का मायने यह है कि यदि एक आंख में तकलीफ होती है तो आंसू दूसरी से भी निकलते हैं। हम हिंदू-मुस्लिम एक ही देश के नागरिक हैं, इसलिए हमारे सुख और दुख भी एक जैसे ही हैं। उनका स्वागत करने वालों में समाज की महिलाएं व एएमयू के शिक्षक भी रहे। इस मौके पर भारत माता की जय के नारे भी लगे।

भारद्वाज ने कहा कि मैं आप लोगों के बीच मोहब्बत का पैगाम लेकर आया हूं। हमारी पार्टी ने कभी किसी मजहब के बीच भेदभाव नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला नारा ही ‘सबका साथ सबका विकास’ है।

परंतु कुछ ताकतें हमें बांटने और लड़ाने का काम करती हैं। आज इस कार्यक्रम के माध्यम से अलीगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में यह संदेश जाएगा कि मुस्लिम भाई भी प्रधानमंत्री मोदी के रास्ते को पसंद करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने राजेश भारद्वाज की जमकर तारीफ की और कहा कि यदि भाजपा उन्हें चुनाव मैदान में उतारती है तो मुस्लिम समाज पूरी ताकत से उनको चुनाव लड़ाएगा। इस दौरान आयोजकों ने सांसद सतीश गौतम की आलोचना करते हुए कहा कि वे बेवजह बातें पैदा कर समाज को बांटने का काम करते हैं।

कार्यक्रम के संयोजक बहार एम खान (मुंबई वालों) ने कहा कि राजेश भारद्वाज नेकदिल इंसान हैं। उनका सम्मान उनके व्यवहार के कारण किया जाता है। सभी धर्मों व जातियों के लोगों को साथ लेकर चलते हैं इसलिए मुस्लिम समाज में भी उनकी बहुत इज्जत है। इसीलिए उन्हें उत्तर प्रदेश रत्न से सम्मानित किया गया था।

इस अवसर पर समाजसेवी कौसर जहां व परवीन बेगम के नेतृत्व में समाज की महिलाओं ने गुलदस्ता देकर भारद्वाज का स्वागत किया। एएमयू के प्रो. समीउर्ररहमान ने कार्यक्रम का संचालन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कैप्टन यासीन खान, प्रो. शमीम खान, डॉ. केके अल्वी, नौशे अल्वी, प्रिंसिपल फैसल रहमान के आलावा शहजाद खान, सलीम खान, सरफराज खान, पप्पू अल्वी, खालिद खान, जमील अहमद अंसारी, बाब खान, नसीम खान, मो. शाहिद खान, अब्दुल वहीद खान, गुड्डू खान, मो. अतीक खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें