न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विभिन्न फार्मेसी कालेजों सहित मलखान सिंह जिला सभागार में मंगलवार को डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने विश्व फार्मेसिस्ट दिवस को धूमधाम से मनाया गया। जिला अस्पताल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. जेबी सिंह ने की।
शिवदान सिंह टेक्नीकल इंस्टीट्यूट एंड मैनेजमेंट कालेज के फार्मेसी विभाग में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. जेबी सिंह, औषधि निरीक्षक हेमंत चौधरी, मुकेश गुप्ता, महामंत्री अनिल शर्मा शामिल रहे। कार्यक्रम में विभाग अध्यक्ष मुकुल सिंह, महानिदेशक प्रो. एचएच मोहसिन, निदेशक फार्मेसी एमके दास मौजूद थे। अलीगढ़ कालेज आफ फार्मेसी में हुए कार्यक्रम में डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. अनिल शर्मा, डॉ. नीतू सिंह विभाग अध्यक्ष डॉ. ऋजुवेद गर्ग, डॉ. राघवेंद्र उपाध्याय मौजूद थे।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में हुए कार्यक्रम में संगठन के मंडलीय सचिव डॉ. मोहित चौहान ने बताया कि वर्ष 2014 में डब्लूयएचओ ने फार्मेसिस्ट संवर्ग को 25 सितंबर को विश्व फार्मेसिस्ट दिवस मनाने की घोषणा की थी। इसके तहत पूरे विश्व में यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि फार्मेसिस्ट चिकित्सा सेवाओं की रीड़ की हड्डी हैं।
कार्यक्रम में सेवा निवृत्त संयुक्त निदेशक डॉ. हरीशंकर उपाध्याय और सेवा निवृत्त प्रभारी अधिकारी फार्मेसी डॉ. पीपी सिंह भी शामिल रहे। इसके अलावा कर्मचारी नेता उदयराज सिंह, डॉ. मुकेश गुप्ता, आकांक्षा अरोड़ा, सुमन तोमर, अभिषेक, आकाश, नेहा सिंह आदि मौजूद थे।