फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहर्रम पर ताजियों के लिए प्रशासन ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रशासन ने मोहर्रम के अवसर पर 19 सितंबर से निकलने जा रहे ताजिये, अलम व जुलूस के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं सुदृढ़ व्यवस्थाएं किये जाने का खाका तैयार कर लिया है। एडीएम ने ताजेदारों से नई परंपरा न कायम करने की अपील करते हुए कहा कि जो भी ताजिया, अलम व जुलूस जहां से परंपरागत रूप से निकलता है, उसे वही से आयोजित किया जाए।

इस मामले में विभिन्न विभागों की बैठक लेते हुए एडीएम सिटी ने संबंधित अधिकारी एवं थाना प्रभारियों को ताजियेदारों से संपर्क स्थापित कर अपने यहां शांति समिति की बैठक तत्काल करा लें।
विज्ञापन


अपने थाने के रजिस्टर का अध्ययन कर ताजियों एवं अलम के जलसे जुलूस का परंपरागत ढंग से शांतिपूर्वक निष्पादन कराएं। उन्होंने कहा कि ताजिये एवं जुलूसों के रास्तों को गड्ढामुक्त कर आवश्यकतानुसार पानी के टैंकर, कर्बला में हैंडपंप, प्रकाश एवं साफ.सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए ताजिये रखने के स्थल, मार्ग तथा उनकी लंबाई एवं चौड़ाई आदि का भी आंकलन कर लें।
विज्ञापन


ताजिये एवं जुलूस मार्ग पर पूर्ण प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही विद्युत एवं डिश केबिल के ढीले तारों को ऊंचा करने की भी व्यवस्था भी पूर्व से सुनिश्चित कर ली जाये। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें