न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय में संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कई महाविद्यालयों की छात्राओं ने शानदार प्रस्तुति दी।
प्रतियोगिता के एकल नृत्य में हिना मिश्रा प्रथम, रश्मि राजपूत द्वितीय, कोमल नागर तृतीय स्थान पर रहीं। प्रोत्साहन पुरस्कार रक्षा वार्ष्णेय, श्रेया को मिला। सामूहिक नृत्य में हिना मिश्रा समूह प्रथम, रेन समूह द्वितीय व शैली समूह तृतीय स्थान पर रहीं।
प्रोत्साहन पुरस्कार में भूमिका, प्रिया व पूजा वार्ष्णेय समूह को मिला। निर्णायक डॉ. मंजू शर्मा, नीरु, मीनाक्षी नागपाल रहीं। छात्राओं ने राधा-कृष्ण गीतों पर आधारित प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. लकी गुप्ता ने किया। संचालन डॉ. सीमा बंसल ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. ब्रजरानी शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया। इस मौके पर डॉ. स्मृति कौशिक, डॉ. बबिता, श्वेता, रितु, हेमलता, राखी मौजूद रहीं।