फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के मजदूरों का शोषण नहीं होने देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


श्रम एवं योजन भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष ठाकुर रघुराज सिंह का अलीगढ़ आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

8 अगस्त को लखनऊ में रघुराज सिंह ने पद की शपथ ली थी। 9 को लखनऊ से दिल्ली स्थित यूपी सदन चले गए। वहां से शुक्रवार को अलीगढ़ आए। दिल्ली से लेकर अलीगढ़ तक रास्तें में दर्जनों स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। वाहनों के साथ काफिले के साथ वह नुमाइश मैदान स्थित कृष्णांजलि नाट्यशाला पहुंचे।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का शोषणा नहीं होने देंगे। केंद्र एवं राज्य में हमारी सरकार अन्याय के खिलाफ बनी है। हम न अन्याय करेंगे और न किसी को करने देंगे। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए 24 घंटे खुले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वागत करने वालों में सांसद सतीश कुमार गौतम, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, जिलाध्यक्ष ठाकुर गोपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह, गौरव शर्मा आदि शामिल है। इससे पूर्व दिल्ली से निकलने पर रघुराज का लाल कुंआ, दादरी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, खुर्जा, कैलाश हास्पिटल, दशहरा, हरनिया, गभाना टोल प्लाजा, चुहरपुर नगरिया, पला, ढ़ाकरी, मेहरावल, सारसौल, जीवन ज्योति, नलकूप कॉलोनी आदि स्थानों पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें