फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए दफ्तर में अनाधिकृत रूप से दखल करते हैं प्रधानाध्यापक-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बीएसए कार्यालय में परिषदीय स्कूल के एक प्रधानाध्यापक लंबं समय से अनधिकृत रूप से विभागीय कार्रवाई को अंजाम दे रहे हैं। इनका दखल अब इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि यहां के कर्मचारियों में रोष उत्पन्न हो गया है। वहीं अधिकारी सब कुछ जानते हुए भी अनजान बने हुए हैं। दबी जुबान कुछ कर्मचारियों ने बताया कि यह प्रधानाध्यापक काफी रसूखदार हैं। इस कारण आज तक इन्हें यहां से कोेई हटा नहीं सका है। यही कारण है कि अलमारियों की चाबियां, कंप्यूटर का डाटा आदि इन्हीं के कब्जे में हैं।

बीएसए दफ्तर में पिछले 15 सालों से मौजूदा एक प्रधानाध्यापक अटैचमेंट में कार्य कर रहे थे। वर्ष 2016 में शासन के आदेश से अटैचमेंट तो खत्म हो गया, लेकिन यह प्रधानाध्यापक विभागीय गतिविधियों में आज भी हस्तक्षेप करते हैं। यहां वे ट्रांसफर, पोस्टिंग, समायोजन, नियुक्ति समेत शिक्षकों से संबंधित सभी कार्य करते हैं।
विज्ञापन


इसके साथ ही बेसिक शिक्षा से जुड़े सारे काम इन्हीं के माध्यम से ही पूरे होते हैं। इतना ही नहीं दफ्तर की अलमारियों की चाबियां, कंप्यूटर का डाटा भी इन्हीं के पास है। वहीं विभागीय शिक्षक अब तो इन्हें ही कार्यालय का बाबू समझने लगे हैं।

हालत यह है कि काम यह प्रधानाध्यापक करते हैं, जबकि पत्रावलियों पर हस्ताक्षर संबंधित बाबू के होते हैं। वहीं इनकी तैनाती पास के ही स्कूल में है। इससे इनको दोनो जगह आने-जाने में कोई दिक्कत नहीं होती। वहीं
विज्ञापन


इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि हमारे यहां किसी भी प्रकार का अटैचमेंट नहीं है। वह अपने विद्यालय में ही तैनात हैं। हम उनसे अलग से काम ले रहे हैं। वहीं हमारे पास कोई ऐसा भी तो क्लर्क नहीं है, जो इनके द्वारा किए जाने वाले कार्य को अंजाम दे सके। अनियमितताओं को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें