फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रांड फिनाले में पहुंचे साक्षी व फैज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ कल्चरल क्लब (एसीसी) के शाइनिंग स्टार फैज मोहसिन व साक्षी चौहान ने ‘आवाज देगा मथुरा’ के ग्रांड फिनाले में अपनी दमदार जगह बना ली है। एसीसी के सचिव पंकज धीरज ने अपने दोनों सिंगिंग स्टार्स को बधाई दी है।

फैज के पिता मोहसिन व साक्षी के पिता विनोद चौहान ने बताया कि मथुरा में इंडियन आइडॉल व निओ चैनल द्वारा ‘अब गाएगा मथुरा-सिंगिंग रियलटी शो’ चल रहा है। आडीशन से लेकर ग्रांड फिनाले पहुंचने तक पांच राउंड हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें करीब 1900 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद एसीसी के शाइनिंग स्टार फैज मोहसिन सब जूनियर कैटेगरी में व साक्षी चौहान जूनियर कैटेगरी के ग्रांड फिनाले में पहुंच पाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें