न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू बीएड के प्रवेश परीक्षा के प्रश्न पत्र की सीरीज बी में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में भिन्नता पाई गई।
विंग्स ऑफ डिजायर के सदस्य व छात्र अब्दुल अजीम ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ओर से जारी की गई उत्तर कुंजी में एएमयू की नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क्स इंडिया रैंकिंग्स (एनआईआरएफ) 2017 रैंकिंग 19 दर्शायी गई है।
जबकि एएमयू की वेबसाइट व जनसंपर्क विभाग की न्यूज डेस्क पर जारी की गई न्यूज में एनआईआरएफ 2017 रैंकिंग 11 दर्ज है।