फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजिस्ट्रेट चेकिंग में चार पुलिसकर्मी पकड़े, तीन फरार हो गए

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सप्ताह के पहले दिन सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट की टीम ने प्रयागराज एक्सप्रेस और कालका एक्सप्रेस में छापा मार कार्रवाई करते हुए चार पुलिसकर्मियों समेत 38 लोगों को बिना टिकट यात्रा करते हुए दबोचा, जबकि 137 लोगों पर अन्य मामलों में जुर्माना किया गया।

सीएमआई संजय शुक्ला ने बताया कि सोमवार को रेलवे मजिस्ट्रेट अभिषेक चतुर्वेदी के नेतृत्व में चेकिंग दल सोमवार अल सुबह प्रयागराज एक्सप्रेस में चेकिंग करता हुआ गाजियाबाद पहुंचा, वहां से यही दल सुबह आठ बजे के करीब कालका एक्सप्रेस में सवार होकर अलीगढ़ वापस आया।
विज्ञापन


कालका एक्सप्रेस के एक कोच में दो उप निरीक्षक सहित सात पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते हुए मिले। चेकिंग दल ने टिकट बनाना शुरू किया तो तीन पुलिसकर्मी चेनपुलिंग करके ट्रेन से कूद कर फ रार हो गए।

ट्रेन के चलते ही एक बार फि र चेनपुलिंग हो गई। चेकिंग अभियान के कारण बिना टिकट यात्रा करने वालों में हड़कंप मच गया। टीम ने मौके पर 139 यात्रियों से करीब 53 हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने 38 लोगाें को रेलवे मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया, जहां उन पर करीब 55.88 हजार रुपयेे का जुर्माना किया गया। जुर्माना अदा न करने की दशा में तीन को जेल भेज दिया गया। टीम में एक दर्जन टीटीई के साथ जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें