क्राइम डेस्क, अमर उजाल, अलीगढ़।
चिट् फंड कंपनियों से जनता को शीघ्र पैसा दिलाने और अभिकर्ताओं की सुरक्षा के लिए ऑल इन्वेस्टर्स एंड अभिकर्ता वेलफेयर एसोसिएशन ने शहर विधायक संजीव राजा को ज्ञापन सौंपा।
एसोसिएशन के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने बताया कि कई कंपनियों में आरडी व एफडी के रूप में जनता के करोड़ों रुपये जमा हैं। इनके कार्यालय प्रदेशों के हर जिले में खुले हैं। सेबी की ओर से कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसमें कंपनियों के खाते सीज किए गए। मुख्य कार्यालयों पर ताले डाल दिए गए। जिलों में आफिस में बंद कर दिए गए।
इस वजह से निवेशकों के रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है। कुछ लोग धन के अभाव में बीमारी के चपेट में आ गए। एसोसिएशन ने कंपनियों से सेबी संस्था की ओर से निवेशकों को शीघ्र ब्याज सहित पैसा दिलाने व एजेंट को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की।
इस मौके पर उपाध्यक्ष कालीचरन गौतम, विनोद कुमार, राजबहादुर, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे। ज्ञापन में 60 से ज्यादा लोगों के हस्ताक्षर थे।