फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान में उपेक्षा का शिकार है ब्राह्मण: ब्रजेश पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


ब्राह्मण समाज ने कभी किसी का अहित नहीं चाहा, इसके बाद भी वर्तमान समय में ब्राह्मण अपेक्षित हैं। इसका सबसे बड़ा कारण ब्राह्मणों का बिखराव है। जब तक समाज एकजुट नहीं होगा अपेक्षित रहेगा।

उक्त विचार प्रदेश सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने राष्ट्रीय ब्राह्मण विचार मंच के क्वार्सी रोड स्थित एक फार्म हाउस में आयोजित होली मिलन समारोह में व्यक्त किए।
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम ने कहा कि ब्राह्मणों ने मुगल काल तथा अंग्रेजों के शासन काल को झेलते हुए अपने संस्कार बचाकर रखे। हमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लेना चाहिए। कोल विधायक अनिल पारासर ने कहा कि एकजुटता से ही ब्राह्मण समाज अपने पुराने गौरव को प्राप्त कर सकता है।

हाथरस के चेयरमैन आशीष शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के सारे संगठनों को एक मंच पर आकर समाज को नई दिशा देनी होगी।

विचार मंच के संयोजक रामकुमार भारद्वाज ने मंच के गठन तथा पांच सूत्री उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही समाज के 21 लोगों को ब्राह्मण रत्न की उपाधि प्रदान की। इसके बाद फूलों की होली खेली गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सत्यकांत भारद्वाज, राजेंद्र कुमार शर्मा, रामेश्वर दयाल, मयंक उपाध्याय, शिव प्रकाश, शिवनारायण, वेदांत गौड़, गौरव पाराशर, विवेक उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें