फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार के आरोप में हरदुआगंज अवर अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों के चलते हरदुआगंज बिजली घर पर तैनात अवर अभियंता रजनीकांत को अफसरों ने निलंबित कर दिया है।

साथ ही अधिशासी अभियंता और एसडीओ की संयुक्त जांच कमेटी गठित कर दी है जो मामले की जांच करेगी और अफसरों को रिपोर्ट सौंपेगी। अवर अभियंता के संबंध में बरौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक दलवीर सिंह ने शासन के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों से भी शिकायत की थी।

अधीक्षण अभियंता ग्रामीण धर्मेंद्र सारस्वत ने बताया कि तालसपुर के गांव नगला धीमर में लंबे-लंबे तार डालकर लोगों को बिजली के कनेक्शन दिए गए हैं। इसके अलावा वहां पर लोगों से कनेक्शन देने के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत भी आई। इस संबंध में बरौली से विधायक दलवीर सिंह ने भी शिकायत की।
विज्ञापन


जिसके बाद अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र सारस्वत अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर लोगों ने अवर अभियंता रजनीकांत के संबंध कनेक्शन के नाम पर पैसे मांगने की शिकायत की।

इसको गंभीरता से लेते हुए अधीक्षण अभियंता वाई के राघव और एसडीओ नरेंद्र चौधरी की संयुक्त जांच टीम गठित की गई है। साथ ही अवर अभियंता रजनीकांत को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


-- प्रथम दृष्टया अवर अभियंता रजनीकांत पर लगे आरोपों की पुष्टि हुई है। इसिलए उन्हें निलंबित किया गया है। सरकार की योजना प्रत्येक घर में बिजली का कनेक्शन पहुंचाने की है। इस योजना में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिली तो कार्यवाही निश्चित है।
- धर्मेंद्र सारस्वत, अधिशासी अभियंता, ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें