न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विकास प्राधिकरण की टीम ने शुक्रवार को बरौला जाफराबाद बाईपास स्थित कामर्शियल कांप्लेक्स के बेसमेंट में अवैध रूप से बनी 11 दुकानों को सील कर दिया।
एई दूधनाथ वर्मा ने बताया कि बरौला जाफराबाद में विशाल अग्रवाल का शारदा कामर्शिलय कांप्लेक्स है। कांप्लेक्स स्वामी ने इन दुकानों का निर्माण नक्शे के विरुद्घ कराया था।
इन्हें पूर्व में नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने तथा दुकानों का नक्शा पास न कराने पर सभी दुकानों को सील कर दिया गया है।