फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीपीएस में हुआ इंटरनेशनल मॉक कांफ्रेंस का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आगरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में तीन दिवसीय इंडियन इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन मॉक कांफ्रेंस का आगाज किया गया।

इस आयोजन में अलीगढ़ के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया है। इसके माध्यम से लोकसभा आदि राजनैतिक सदनों में होने वाली चर्चाओं व उन सदनों की कार्य प्रणाली आदि की तर्ज पर ही विभिन्न सभाओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यार्थी वर्तमान में चर्चित ज्वलंत मुद्दों पर वाद-विवाद करेंगे। सदनों को दो दिन तक पांच सत्रों के माध्यम से चलाया जाएगा।

कक्षा आठवीं की गुंजन यादव ने सभा में पधारे सभी आगंतुकों समेत शिक्षक व विद्यार्थियों का स्वागत किया। उड़ान सोसायटी के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा, इंडियन इंटरनेशनल मॉडल यूनाईटेड नेशन की सेक्रेटरी जनरल आरुषि सिंघई, डायरेक्टर जनरल रिद्धी ठाकुर सहित स्कूल की एकेडमिक डायरेक्टर उदिता गांगुली, प्रिंसिपल रश्मि ग्रोवर व वाइस प्रिंसिपल शरद अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें सरस्वती विद्या मंदिर, थ्री डॉट्स, एसएस पब्लिक स्कूल, डीपीएस सिविल लाइंस, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी आदि के कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया है। शनिवार से कांफ्रेंस के सत्र शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें