फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरावल माल गोदाम में संपर्क मार्ग बनवाएं: जीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक एमसी चौहान ने रविवार को टूंडला-गाजियाबाद रेल खंड का मंडुआडीह-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन से विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। वह अलीगढ़ स्टेशन से सुबह 11 बज कर पांच मिनट पर प्लेटफार्म नंबर चार से गुजरे। यहां स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम सहित अन्य विभागों के अफसर, जीआरपी और आरपीएफ का स्टाफ मौजूद रहा। जीएम के गुजरने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण के दौरान जीएम ने रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई, राइडिंग क्वालिटी, प्वॉइंट एवं क्रासिंग, रेलवे क्रासिंग पर बनाए जा रहे पुलों की कार्य प्रगति, ट्रैक ज्योमेट्री, इंडेक्स में सुधार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण में खंड की राइडिंग एवं रनिंग गुणवत्ता अच्छी मिली, लेकिन जीएम ने कुछ स्थानों पर सुधार के निर्देश दिए। रेलवे क्रासिंग के गेट हटाने के उद्देश्य से पूरे खंड में विभिन्न स्थानों पर रोड ओवर ब्रिज, रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के कार्य प्रगति पर हैं।

उन्होंने इन पुलों के संपर्क मार्ग के कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने महरावल में गुड्स शेड का काम पूरा करा संपर्क मार्ग बनाने का निर्देश दिए। कहा कि जितने बेहतर मार्ग होंगे व्यापारियों को उतनी ही सुविधा मिलेगी। रेलवे अफसर स्थानीय जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित कर संपर्क मार्ग बनवाएं।
विज्ञापन


कार्यस्थलों पर सुरक्षा के दृष्टि से पूरे खंड में फेसिंग करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में उनके साथ एडीआएम एनामुल हक भी मौजूद रहे। गौर हो कि ‘विंडो ट्रेलिंग’ निरीक्षण रेलवे का एक विशेष निरीक्षण है, जिसमें रेल पथ एवं उसके पास के सभी इंस्टालेशन जैसे सिग्नल, ओएचई, प्लेटफफार्म, आदि का चलती ट्रेन में लगे निरीक्षण यान की पिछली खिड़की से निरीक्षण किया जाता है।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें