फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन्नान प्रकरण: एएमयू पहुंची जम्मू-कश्मीर पुलिस

Mon, 15 Jan 2018 01:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) से निष्कासित छात्र मन्नान बशीर वानी के प्रतिबंधित आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल होने के प्रकरण में जम्मू कश्मीर पुलिस रविवार को एएमयू पहुंच गई है। जांच से जुड़े सवालों की फेहरिस्त लेकर आई इस टीम ने एएमयू इंतजामिया और सिविल लाइंस पुलिस से इस मामले में अब तक हुई जांच की जानकारी ली है। रविवार शाम टीम घंटों कैंपस में घूमी और तमाम जानकारियां जुटाईं। टीम की जांच अगले एक-दो दिन तक जारी रहेगी। यह टीम कुपवाड़ा के लोलाब स्थित मन्नान के घर से एएमयू तक के पूरे घटनाक्रम के साक्ष्य भी जुटा रही है। 
विज्ञापन


मन्नान कुपवाड़ा जिले के लोलाब गांव का निवासी है। जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के तिरहगांव थाने के सब इंस्पेक्टर मो. जहूर वानी के साथ तीन-चार पुलिस कर्मियाें की टीम रविवार शाम अलीगढ़ पहुंची। टीम ने सबसे पहले एएमयू के अधिकारियों और उसके बाद सिविल लाइंस पुलिस के अधिकारियों से बात की है। टीम ने मन्नान वानी के कमरे से बरामद सामान की लिस्ट और एएमयू इंतजामिया से उसका अब तक का पूरा ब्यौरा मांगा है। टीम के सदस्यों ने हबीब हाल में मन्नान का कमरा और उसकी इंट्री की जानकारी भी की है। सूत्रों के अनुसार इस टीम की जांच सोमवार को भी जारी रहेगी। 

रविवार शाम को घंटाें की जांच करने के बाद टीम के सदस्य एक स्थानीय होटल में ठहरे हैं। गौर हो कि इस प्रकरण में खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस, एलआईयू, एटीएस और जम्मू कश्मीर की पुलिस जांच में जुटी हैं। हर तरह के साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जिससे इस मामले में किसी तरह की कोई खामी न रह जाए। मन्नान के मोबाइल नंबर, ई मेल और सोशल मीडिया की गतिविधियां भी जांच में शामिल हैं। उसके संपर्क में रहने वाले लोग और उसको जेहाद का पाठ पढ़ाने वाले भी जांच के रडार पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें